बांद्रा में सलमान खान के घर पे हुआ स्नाइपर से जानलेवा हमला जानिए पूरी जानकारी

आपको बतादे सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक सवार आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए और सलमान खान पैर जानलेवा अमला करने की नाकाम कोशिस की । जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। पर गनीमत ये रही की सलमान खान को कुछ नहीं हुआ

download6002839142666107148 jpeg
Salman Khan

इधर, सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते दिखे हैं। शाम को फायरिंग करने वालों की तस्वीर भी सामने आई है।

एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी

घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

रीड this Tata Sierra: ये कार नही हाहाकर है टाटा की अब तक की सबसे अच्छी लुक वाली कार आप भी देख कर दंग रह जाएंए

7.8 बोर की बंदूक से फायरिंग हुई

इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

Leave a comment